सुल्तानपुर : भाजयुमो जिला मंत्री के ऊपर हमला।


Sultanpur: Surrey mango beaten BJYM District Minister.

शनिवार को सुल्तानपुर में कुछ अराजकतत्वों ने भाजयुमो जिला मंत्री आदर्श तिवारी पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उनकी सोने की चेन लूट ली। जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में पीड़ित नेता ने लूट व जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर पीड़ित नेता के ऊपर भी मुकदमा दर्ज कर दिया। आदर्श तिवारी के अनुसार, पयागीपुर से वापस लौटते समय दरियापुर चौराहे के पास पिंटू अग्रवाल, राजकमल अग्रवाल और चार अज्ञात लोगों ने सड़क जाम कर रखी थी। उन्होंने जब रास्ता खाली करने को कहा तब अराजकतत्वों ने पिस्टल तानकर उन्हे जान से मारने की धमकी दी और इस घटना को अंजाम दिया।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen