सुल्तानपुर : SP के आदेश पर 10 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र।


Sultanpur: On the orders of SP, the field in lieu of 10 inspector.

गुरुवार को सुल्तानपुर में 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बदलाव किया है। इस बदलाब के तहत टीएसआई अनूप कुमार सिंह को शाहगंज चौकी इंचार्ज का प्रभार सौंपा गया, धम्मौर थाने से एसआई अखिलेश सिंह को कोतवाली नगर के केएनआई चौकी पर स्थानांतरित किया, कोतवाली नगर के एनआई चौकी पर तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को जयसिंहपुर कोतवाली की बरौंसा चौकी का प्रभार दिया गया, पुलिस लाइन से एसआई तौयब खां को सम्मन सेल में स्थानांतरित किया, पुलिस लाइन से एसआई महेश चंद्र को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया और एसआई विमल कपूर, एसआई लल्लन प्रसाद यादव, एसआई राजेश चंद्र तिवारी, एसआई नरसिंह यादव और एसआई कमल सिंह को भी पुलिस लाइन से अन्य पदों में स्थानांतरित किया गया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen