सुल्तानपुर : इंस्टाग्राम पर मिले मोहब्बत ने दिया धोखा, 5 दिन तक पति के घर बाहर बैठी रही।


Sultanpur: Love on Instagram cheated, the husband sat outside the house for 5 days.

कोलकाता की रहने वाली शबनम नाम की एक लड़की के साथ हारून नाम के एक लड़के ने धोखे से शादी की थी। पिछले 5 दिनों से पीड़िता आरोपी के घर के बाहर उससे मिलने के लिए बैठी हुई हैं, लेकिन आरोपी युवक के घरवाले दहेज की मांग को लेकर उसे घर के अंदर नहीं आने दे रहे हैं। पीड़िता ने उनके खिलाफ सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना में शिकायत दर्ज करवाया हैं, पर पुलिस ने अब तक कोई करवाई नहीं की है। खबर के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दोनों की जान पहचान हुई थी और पिछले एक साल से दोनों प्रेम संबंध में थे। कुछ महीने पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ मुंबई में शादी की और फिर उसे वही अकेला छोड़ कर भाग निकला। आरोपी युवक सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत शहजौरा अलियाबाद गांव का निवासी है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen