सुलतानपुर में इसौली के दो बार विधायक और आजम खान गुट के नेता रह चुके अबरार अहमद की 73 वर्ष की आयु में बुधवार को देहांत हो गया हैं। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक प्रकट किया है। बता दें कि कुड़वार थानाक्षेत्र के अझुई गांव के वह निवासी थे। सपा से उनको 2012 में पहली बार विधानसभा का टिकट मिला था। जहा उन्होंने बाहुबली यशभद्र सिंह को हरा कर जीत हासिल की थी। 2017 में उन्होंने फिर से भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी को मात दिया था। अपने बेतुके अंदाज और बेबाकी के लिए वह जाने जाते थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने विधायक रहते हुए मेनका गांधी का मंच तक संभाल लिया था।
सुलतानपुर : इसौली विधायक अबरार अहमद का हुआ निधन।
Add DM to Home Screen