सुल्तानपुर में शुक्रवार को चार दिवसीय विख्यात डाला छठ के अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया, जहा रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत समाप्त होगा। सुल्तानपुर में वर्तमान डाला छठ का महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं और जिला मुख्यालय सहित कस्बों व बाजारों में महिलाएं विधि-विधान से छठ मइया की पूजा कर रही हैं। तो वही व्रत के आखिरी दो दिनों में आदि गंगा गोमती के सीताकुण्ड घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जहा बड़ी संख्या में महिलाए और शहरवासी आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
सुलतानपुर : चार दिवसीय विख्यात डाला छठ के अनुष्ठान का शुभारंभ।
Add DM to Home Screen