दिसम्बर 2022 में सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित सोनबरसा गांव में इकराम की हत्या हुई थी। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही कलीम, शादाब और तहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वर्तमान समय में शादाब अभी जेल में, कलीम जमानत पर जेल से बाहर है, लेकीन तहसीन साल भर से फरार है और वह फिलहाल कुवैत में है। जिसके बाद सीजेएम न्यायालय ने धारा 83 के तहत पुलिस को कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई, जिस दौरान देहली चौकी प्रभारी हरिश्चन्द्र, क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, पारा चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर सोनकर, थानाध्यक्ष बल्दीराय राम विशाल सुमन शामिल रहे।
सुल्तानपुर : इकराम हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की।
Add DM to Home Screen