सुल्तानपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने सीजेएम अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। खबर के अनुसार, कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया मोहल्ले के एक व्यक्ति की पैतृक दो बिस्वा जमीन का आरोपी ओर उसके साथियों ने 20 लाख रुपए मे सौदा किया था, उसके बाद एग्रीमेंट करने के नाम पर रजिस्ट्री दफ्तर में धोखाधड़ी से दो लाख रुपए में आरोपी ने बैनामा करा लिया और जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए आरोपी उनलोगों पर दबाव बनाने और हत्या करवा देने की धमकी देने लगा था।
सुल्तानपुर : धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज।
Add DM to Home Screen