रविवार को सुलतानपुर से दिल्ली को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लगने से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सद्भावना एक्सप्रेस के एसी कोच में यह आग लगने की घटना हुई हैं और सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। जिसके बाद शिवनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खड़ी करके जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। तो वही, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
सुल्तानपुर : दिल्ली जाने वाली ट्रेन में लगी आग।
Add DM to Home Screen