मंगलवार को सुल्तानपुर पूर्ति कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहरी क्षेत्र के अति निर्धन पात्र परिवारों का चिन्हाकंन करते हुए शासन की मंशा के अनुसार पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत नए राशन कार्ड प्रदान किए। जिसके तहत पात्र शहरी क्षेत्र की शकुन्तला, मीनू, शाइस्ता, लक्ष्मी, रोशनी, यासमीन, कमर जहां, अंजना, महताब नाम की महिलायों ने नए राशनकार्ड प्राप्त किए। तो वही, नगर पालिका परिषद के पूर्ति निरीक्षक वैभव श्रीवास्तव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी माला कुमारी भी इस मौके पर मौजूद रही।
सुल्तानपुर : निर्धन पात्र परिवारों को डीएसओ ने राशन कार्ड प्रदान किया।
Add DM to Home Screen