शुक्रवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मृतक चिकित्सक घनश्याम तिवारी के परिवार से मिलने सुल्तानपुर के लंभुआ में स्थित सुखौली गांव पहुंचे, लेकिन वहा वह आरोपी अजय नारायण की गिरफ्तारी पर बोलने से साफ बचते नजर आए। परिवार से मुलाकात करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मृतक चिकित्सक घनश्याम तिवारी के हत्याकांड के आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले को ले जा जाएगा और उसे कड़ी सजा दी जाएगी।
सुल्तानपुर : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने चिकित्सक घनश्याम तिवारी के परिवार से मुलाकात की।
Add DM to Home Screen