सुल्तानपुर के कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हुई हैं, जिसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। यहां तक कि मृतका ने अपनी मौत से पहले अपने हाथ पर पेन से कुछ लिखा जिसे उसकी मौत के बाद मिटाया गया हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोमिना बानो के रूप में हुई हैं। मृतका के पिता के अनुसार, 24 जुलाई 2022 को उसने अपनी बेटी की शादी कोतवाली नगर के गभड़िया स्थित महुरिया रोड निवासी इकबाल से करवाया था, लेकीन शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू किया। यहां तक कि तबियत खराब होने पर भी उसका देखभाल नहीं किया जाता था।
सुल्तानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान।
Add DM to Home Screen