शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विकास क्षेत्र में स्थित धनऊडीह गांव पहुंचे, जहा उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से दलित गौरव संवाद अभियान के तहत मांग पत्र भरवाया और लोकसभा चुनाव में लोगों को एक जुट होने का आह्वान भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की जनता को भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। इसलिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता जनता के हित में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
सुल्तानपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित गौरव संवाद का आयोजन किया।
Add DM to Home Screen