सुल्तानपुर : निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस एमएलसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।


Sultanpur: Charge sheet filed against Congress MLC for violating prohibition.

निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने आराेपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया और 21 नवंबर को इस सुनवाई की तिथि नियत की है। कांग्रेस एमएलसी के खिलाफ आरोप है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेसियों ने 29 जुलाई 2022 को सरकार विरोध प्रदर्शन किया और सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen