सुलतानपुर : एलुमनी सेल द्वारा एआई और रोबोटिक्स ऑटोमेशन विषयक वेबिनार का आयोजन।


Sultanpur: AI and Robotics Automation Webinar organized by Alumani Sale.

सुलतानपुर के कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक एलुमनी सेल का गठन किया गया, जिसके माध्यम से भूतपूर्व छात्रों ने ऑनलाइन वेबिनार्स की श्रृंखला ज्ञानसंचय का आरंभ किया। वेबिनार्स का मुख्य उद्देश्य संस्थान से पढ़े हुए पुरातन छात्रों से अनुभव एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना है। रविवार को ज्ञानसंचय का पहला वेबिनार रोबोटिक्स ऑटोमेशन और एआई विषय पर किया गया, जिसके मुख्य वक्ता बहु-राष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विश्वास यादव थे। साथ ही टीएसी के संयोजक डॉ. अनिल कुमार भी इस वेबिनार में शामिल हुए।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen