सोमवार दोपहर को सुल्तानपुर के कुड़वार प्रखंड में स्थित लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शिवनगर क्रासिंग के पास एक किशोरी की लखनऊ की तरफ जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई है। मृतका की पहचान मनियारी थाना बन्धुवाकला गाव की निवासी 12 वर्षीय साक्षी गुप्ता के रूप में हुई है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे जीआरपी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुल्तानपुर: ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की दर्दनाक मौत।
Add DM to Home Screen