सुलतानपुर : 2 बाइकों के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, 4 घायल।
on 22 Aug 2023 7:48 a.m., Concise by Momisarma
0
0
सुल्तानपुर के बिरसिंहपुर-दोस्तपुर मार्ग पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हुई हैं। खबर के अनुसार बंधवा गांव निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र निषाद अपने एक दोस्त विकास निषाद के साथ श्रीराम नगर चौराहे पर जा रहा था। बिरसिंहपुर-दोस्तपुर मार्ग पर पहुंचने के बाद दूसरे बाइक पर सवार अनिल, पिंटू, अरविंद कुमार के साथ उनकी यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में जितेंद्र की मौत हो है और बाकी युवक गंभीर रूप से घायल हुए। जिनको बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Read More >>