सुल्तानपुर : 2014 बैच की IAS अधिकारी ने संभाली DM की कमान।


Sultanpur: 2014 batch IAS officer took over the command of DM.

सोमवार को सुल्तानपुर में IAS कृतिका ज्योत्स्ना ने नवागत डीएम के रूप में कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण किया और विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि डीएम कृतिका ज्योत्स्ना वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी है, जिनकी शिक्षा हैदराबाद और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से हुई थी। इससे पहले वह उपजिलाधिकारी गोरखपुर, उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर, मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen