गुरुवार को सुल्तानपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में समन जारी होने के बाद अधिवक्ता के जरिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी हाजिर हुए, जहा अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का हवाला देकर जज से अवसर की मांग की। जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने 20 फरवरी को व्यक्तिगत हाजिरी के लिए सुनवाई नियत की है।
मानहानि मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी।
Add DM to Home Screen