सुल्तानपुर की खराब बिजली व्यवस्था को लेकर डीएम, बिजली विभाग के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई है। जहा सपा विधायक ताहिर खां ने कहा कि सुल्तानपुर की स्थिति मंडल के 5 जिलों में से सबसे खराब है। बिजली इंजीनियरों के भ्रष्टाचार एमएलसी और भाजपा के दो विधायक ने बैठक में उजागर किया है। आजादी के 75 साल बाद भी हसनपुर के 16 गांव में आज भी लाइट नहीं पहुंची है। खंभों के अभाव में लकड़ी की पोल में बिजली जला रहे हैं। ट्रांसफार्मर 400 का बंधुआकला बाजार में उच्चीरण होना बहुत आवश्यक है। बता दें कि इस बैठक में बिजली विभाग के डायरेक्टर राकेश प्रसाद ने बेहतर माहौल के लिए बिजली सुधार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।
सुल्तानपुर की खराब बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की मीटिंग।
Add DM to Home Screen