सुल्तानपुर में अच्छे चिकित्सकों की कमी को लेकर सांसद मेनका गांधी ने जताया अपना दुख।


MP Maneka Gandhi expressed her grief over the lack of good doctors in Sultanpur.

मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर पहुंची। मीडिया से बातचीत के दौरान अच्छे चिकित्सकों की कमी को लेकर उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया। उनके अनुसार सुल्तानपुर में उन्होने सबसे अच्छा पशु अस्पताल बनाया, लेकिन अच्छे चिकित्सकों की कमी के कारण चिकित्सा कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा हैं। बता दें कि सुल्तानपुर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धोपाप ब्रांड अगरबत्ती व धूपबत्ती निर्माण के लिए बजरंग नगर बाजार में महिलाओं के द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। जिसका निरीक्षण मेनका गांधी करने पहुंची थी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen