कार्यालय से ऑनलाइन रिकॉर्डों को खंगालने के बाद सुल्तानपुर शहर के एक सराफा कारोबारी की दुकान पर शुक्रवार को अयोध्या की जीएसटी टीम ने करीब साढ़े सात लाख रुपए की जीएसटी चोरी को पकड़ा। साथ ही कई लाख रुपए के सोना चांदी मिलने पर जीएसटी टीम ने दुकान को सीज कर दिया है। दुकानदार को टीम ने साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। पिछले पांच साल से कारोबारी ने जीएसटी जमा नहीं किया था।
Add DM to Home Screen