पिछले दिनों ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी का मामला पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद पर भारी पड़ रहा हैं। उनकी बयानबाजी से आहत कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड ने शनिवार को सुल्तानपुर में उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट गेट पर उनका पुतला फूंक कर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऋषभ मिश्रा के अनुसार स्वामी प्रसाद ने जाति विघटन का कार्य किया है। इसलिए उनकी शव यात्रा निकाल कर अग्नि संस्कार किया गया है। ताकि उनको थोड़ी अक्ल आए।
ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना स्वामी-प्रसाद को पड़ा भारी, आक्रोशित लोगों ने उनका फूंका पुतला।
Add DM to Home Screen