बेगमपुरा व पटना-कोटा एक्सप्रेस अब से निर्धारित मार्ग पर चलेगी।


Begumpura and Patna-Kota Express will run on the scheduled route from now.

जौनपुर सिटी के माध्य नॉन इंटरलाकिंग और लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिस वजह से जो रेलगाड़िया लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली थी उनका मार्ग परिवर्तित किया गया था, लेकिन अब से कुछ दिनों तक इन ट्रेनों को फिर से निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 21, 23, 24, 25 अक्तूबर को लखनऊ, सुलतानपुर, जफराबाद व वाराणसी रूट पर गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस चलेगी। तो वही 18, 19, 27 अक्तूबर को लखनऊ, सुलतानपुर, जफराबाद व वाराणसी रूट पर जम्मूतवी से चलकर वाराणसी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस चलेगी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen