शुक्रवार को सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए है। आरोपियों की पहचान मैधन गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय और मौघाड़ा निवासी कनैहया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गंगेव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी प्रधान दिनेश सिंह और प्रधान शैलेन्द्र सिंह की हत्या की साजिश रच रहे थे। दोनों आरोपियों पर कुल 30 केस दर्ज है।
2 हिस्ट्रीशीटर आरोपी पुलिस की हिरासत में, दो ग्राम प्रधानों की हत्या की साजिश रच रहे थे।
