मंगलवार को गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वेके पुल के नीचे खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं था। इसलिए अब भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। खबर मिलते ही पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बता दें कि महिला की उम्र 35 साल है और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार भी पुलिस को क्षतिग्रस्त मिली है। पुलिस अब मामले को जांच में जुटी हुई हैं।
खून से लथपथ महिला की लाश मिली पुल के नीचे, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त।
