गाजियाबाद में गरीब हिन्दू लोगों को आर्थिक मदद देकर धर्मांतरण करने का खेल चल रहा हैं। पुलिस के अनुसार ईसाई धर्म ग्रहण कराने वाले गैंग को विदेश से लाखों रुपए की फंडिंग दी जा रही हैं। गाजियाबाद के शाहजहांपुर गांव में 23 जुलाई को एक परिवार को धर्मांतरण कराने का केस थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पादरी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पादरी और उनकी पत्नी गरीब हिंदुओं की आर्थिक मदद करने के लिए बैथहलम गोस्पल नामक ट्रस्ट चलाते हैं और उनका भरोसा जीत कर ईसाई धर्म ग्रहण करा देते हैं। जांच के बाद पुलिस को पादरी के पांच बैंक खाते में सितंबर-2019 से अब तक अमेरिका के स्कम हार्वेस्ट बर्ड नामक संस्था से 30 लाख रुपए ट्रांसफर किया गया है।
गरीब हिंदुओं को ईसाई में कन्वर्टेड करने के लिए पादरी के खाते में आए लाखों रुपए।
Add DM to Home Screen