गाजियाबाद के लालकुआं इलाके में 23 वर्षीय विनय नाम के एक ढाबा संचालक की पिटाई के बाद मौत हो गई। ACP सलोनी अग्रवाल के अनुसार मृतक अपने भाई और दोस्त के साथ ग्रेटर नोएडा के बिसरख में पंजाबी ढाबा चलाता था। रात को घर आते समय रास्ते में दो अज्ञात युवकों से कंधा टच होने पर उसके साथ विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ बर्बरता से पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। CCTV फुटेज से पुलिस अब दोनों आरोपीयों के तलाश में जुटी हुई हैं।
विवाद के चलते हमलावरों ने पिटाई कर ढाबा संचालक की ली जान।
Add DM to Home Screen