गुरुवार देर शाम UP 42 BM 7879 नंबर वाली एक काले रंग की अनियंत्रित थार गाड़ी अयोध्या के सुभाषनगर की चौक मार्ग पर 50 मीटर से अधिक दूरी तक कई वाहनों को टक्कर मारती रही। जिस दौरान दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और एक ई रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल लोगों में से एक महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यशदर्शी अमरनाथ गुप्ता के अनुसार फतेहगंज की ओर से अनियंत्रित थार आरही थी। थार में सवार सभी लोग नशे में थे। इस दुर्घटना के बाद गाड़ी में सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बेकाबू थार ने कार, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल।
