अयोध्या में नगर निगम के जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया गया।


The zonal office of the Municipal Corporation was inaugurated in Ayodhya.

अयोध्या में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त विशाल सिंह ने नगर निगम के कौशलपुरी कालोनी स्थित नवीन जोनल कार्यालय का 
उद्घाटन किया है। इस जोनल कार्यालय में स्वच्छता कन्ट्रोल रूम और वार रूम भी स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से वार्डों के स्वच्छता की लाइव फीडबैक लेकर, स्वच्छता रैंक को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। हापौर महंत गिरीशपति तिवारी के अनुसार जन मानस को उत्कृष्ट और गुणवत्ता परक सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह निगम संकल्पित है। अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिको की सुविधाओं एवं सेवाओं को उच्चीकृत करने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen