अयोध्या में मिली आजमगढ से लापता किशोरी, मानसिक रूप से है परेशान।


The teenager missing from Azamgarh found in Ayodhya is mentally disturbed.

बुधवार को आजमगढ से दो दिन पहले लापता हुई 13 वर्षीय राजपती उपाध्याय नाम की किशोरी अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मिली है। बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय के अनुसार युवती मानसिक रूप से परेशान रहती हैं। 1अगस्त को युवती बिना किसी को बताये घर से निकल गयी थी। जो भटकते भटकते बीकापुर बाजार में पहुंच गई। युवती को अजीब हालत में देख कर लोगों ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवती के परिजनों की छानबीन कर, उसे उसके पिता और परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen