अयोध्या के राम कथा पार्क में सोमवार को ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा सुल्तानपुर के गोसाईगंज प्रखंड के द्वारिकागंज में स्थित रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक साहित्यकार, पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेशकान्त वर्मा को साहित्य शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार एवं मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति पद्मश्री डॉ. विजय शाह, डॉ. सौरभ पाण्डेय, निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार के प्रमुख डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. केतन कुलकर्णी कनाडा ने उन्हे प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किया।
सुल्तानपुर : रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित।
