शनिवार को प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद अयोध्या पहुंचे। जहा उन्होंने देवकाली बाईपास स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत की। उनके अनुसार निषाद समाज के राजनीतिक, उत्थान, सामाजिक आरक्षण के मुद्दे और मछुआ कल्याण की विचारधारा के साथ उनके पार्टी का गठन हुआ था। उनकी पार्टी एनडीए के गठबंधन दल के रूप में अगला लोकसभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में 80 सीट जीतेंगे। मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। साथ ही उन्होंने कहा की आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। जहा मुसलमानों के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होता है। सभी को योजनाओ का लाभ मिलता है।
अयोध्या पहुंचे प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, कहा लोकसभा में 80 सीट जीतेंगे भाजपा।
Add DM to Home Screen