कुछ दिनों पहले अयोध्या में कुछ आरोपियों ने एक महिला सिपाही के साथ बर्बरता की थी। उसी मामले में शुक्रवार को पुलिस और आरोपियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिस दौरान STF की एनकाउंटर में एक आरोपी की मौत हो गई और गोली लगने से दो आरोपी गंभीर रूप से घायल हुए। STF के अनुसार, उनको गुप्त सूचना मिली थी की सभी आरोपी इनायतनगर में छुपे हुए है, जिसके बाद उनकी टीम ने अयोध्या पुलिस के साथ मिल कर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। बता दे की यह एनकाउंटर अयोध्या के पूराकलंदर में स्थित छतरिवा पारा कैल रोड पर हुआ है।
ट्रेन में महिला सिपाही से बर्बरता करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी घायल।
Add DM to Home Screen