अयोध्या के महिला अस्पताल में डॉक्टर से लेकर कर्मचारी तक की मनमानी चल रही है। उनकी लापरवाही का फायदा दलाल उठा रहे हैं। दलालों के कई मामले सामने आने के बाद भी जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब भी खामोश है। अस्पताल में घूम रहे दलाल मरीजों को बेहतर और सस्ते इलाज का झांसा देकर संबंधित नर्सिंग होम ले जाते हैं। जिस वजह से आए दिन कई मरीजों का शोषण हो रहा है। मरीजों को धन के साथ जनहानि भी उठाना पड़ रहा है। लोगों के आरोपों के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों का साथ होने के कारण दलालों का आधिपत्य बना हुआ है।
अयोध्या के महिला अस्पताल में लापरवाही के चलते मरीज परेशान।
