महगाई और बेरोजगारी पर वाम दल का प्रदर्शन।


Mass protest demonstrations over the increasing attacks on constitution and democracy.

गुरुवार को अयोध्या के जिला मुख्यालय तहसील सदर पर वामदलों ने भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, संविधान व लोकतंत्र पर बढ़ते हमलों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी जोरदार आवाज बुलंद की। तो वही, सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया की अमृत काल की बात कह कर पूरे देश में भाजपा सरकार अन्याय का राज चला रहे है और एमएसपी की कानूनी गारण्टी के साथ अन्य मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे है। साथ ही, पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारी, रोजगार की मांग कर रहे नौजवान, अधिकारों की मांग कर रहे मजदूर और सुरक्षा की मांग कर रहीं महिलाओं की आवाज को भाजपा सरकार दमनात्मक तरीके से दबा रही है। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen