उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले में हिंदू और मुस्लिम साथियों ने गंगा-जमुनी तहजीब के साथ एक दूसरे को बधाई दी है। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई है। अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई और इसके बाद सभी ने गले मिलकर बलिदान के पर्व की बधाई दी। ईद उल अजहा के मौके पर नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी भी दी जाती है। इस त्योहार को हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात की गई है और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है। रुदौली क्षेत्र में भी इस अवसर पर धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया है।
अयोध्या में हिंदू और मुस्लिम साथियों ने गंगा-जमुनी तहजीब के साथ एक दूसरे को दी ईद की बधाई।
Add DM to Home Screen