अयोध्या के पूराकलंदर क्षेत्र के नरियावां गांव में शुक्रवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान रुदौली क्षेत्र के फिरोजपुर मखदूमी निवासी जवाहरलाल की पत्नी भाग्य देई के रूप में हुई। भाग्य देई कैंट क्षेत्र के उसरू में अपनी बहन के यहां रह कर इलाज करा रही थीं। पुलिस के मुताबिक भाग्य देई दो दिन से लापता थीं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
अयोध्या में नहर में मिला लापता महिला का शव
Add DM to Home Screen