सीएम योगी की मौजूदगी में सातवें दीपोत्सव पर अयोध्या ने एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को सरयू नदी के घाट पर आरती के बाद दीपोत्सव संध्या की शुरुआत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद अयोध्या के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीपों को जलाकर एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। तो वही सरयू नदी के घट पर दीपोत्सव के मौके पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया है और सरयू नदी के घट पर लगाए गए एक स्क्रीन पर भगवान श्रीराम का 14 वर्ष के वनवास का चित्र दर्शाया जाएगा।
अयोध्या का नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड।
Add DM to Home Screen