उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में इनायतनगर क्षेत्र के रौना पूरे नोखई मिश्र निवासी घनश्याम कोरी की पत्नी संतोष कुमारी (40) का शव रविवार रात घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी नीरज सिंह ने घटनास्थल की छानबीन की। मृतका के पति घनश्याम एक बरात में गया हुआ था। मृतका के सात बच्चे हैं, 6 पुत्र और 1 पुत्री।
अयोध्या की महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला
Add DM to Home Screen