अयोध्या : निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लोहे से महिला की मौत।


Ayodhya: Woman dies due to iron under construction overbridge.

अयोध्या के सेतु निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खबर के अनुसार, अयोध्या के दर्श नगर में स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे लोहे की राड गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। स्थानीय लोग जब महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान दर्शन नगर में स्थित बिजुलिया डीह गांव की निवासी 55 वर्षीय राजपति के रूप में हुई हैं। तो वही सेतु निगम के अधिकारी इस मामले में मृतका के पति भोला यादव से मिलकर समझौते का प्रयास कर रहे हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen