अयोध्या : किशोरी के साथ हुआ सामुहिक दुष्कर्म।


Ayodhya: The teenagers raped in the sugarcane field.

अयोध्या के रुदौली के भेलसर थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने एक 14 वर्षीय किशोरी को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर वहा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर पीड़िता घर पहुंची और अपने माता पिता को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली रुदौली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मिटरू और लेखराज नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen