अयोध्या के देवनगर कालोनी के मकान में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बिजली मीटर, चिप, रिमोट, मशीनें और कई उपकरण मिले हैं। इन चीज़ों से 20 लाख से ज्यादा की बिजली चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। इस मामले में कृष्ण कुमार सोनी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और उसके विरुद्ध कोतवाली नगर में थाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया गया हैं। पुलिस की टीम अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
Add DM to Home Screen