अयोध्या : राम को खिलौना चढ़ाने वाला काशी का रामरमापति बैंक।


Ayodhya: Ramaramapati Bank of Kashi offering toy to Rama.

बच्चों को खिलौनों से प्रिय कुछ नहीं है, यह धारणा प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के समय से चली आ रही है। इसी धारणा में आस्था रखते हुए काशी के रामरमापति बैंक से अयोध्या में प्रतिष्ठित होने वाले बाल राम के लिए खिलौनों की खेप भेजी जाएगी। 96 वर्ष पुराना काशी का यह बैंक इकलौता ऐसा दरबार है जहां राम को खिलौना चढ़ाया जाता है। काशी में भगवान राम के लिए तैयार की गई खिलौनों की खेप में गदा, बाल हनुमान, झुनझुना, तीर-धनुष, लकड़ी की बग्धी, मोटर गाड़ी, कुश्ती लड़ते, व्यायाम करते पहलवान, फलों, बैंड पार्टी, सब्जियों की अनुकृतियां आदि शामिल हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen