रविवार को समाज सेवी संस्था सवेरा परिवार की जन जागरूकता यात्रा जल, पक्षी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अयोध्या से निकली। यह पांच दिवसीय यात्रा अयोध्या के 84 कोस की परिधि में की जाएगी। इस अवसर पर स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण समाज और धर्म की रक्षा है। प्रकृति का सरंक्षण अगर नहीं किया गया तो हम सभी एक दिन विलुप्त हो जाएंगे। आए दिन प्रकृति का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें प्रकृति का संरक्षण मजबूत तरीके से करना चाहिए।
अयोध्या : पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गई जन जागरूकता यात्रा।
Add DM to Home Screen