अयोध्या में स्ट्रीट लाइट ठीक करने के दौरान नगर निगम के ठेका कर्मचारी को करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथियों ने उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायल कर्मचारी की पहचान कौशल पुरी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मोहित कश्यप के रूप में हुई हैं। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम अपर आयुक्त शशि भूषण राय जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल कर्मचारी को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Add DM to Home Screen