अयोध्या राम की पैड़ी में स्थित चंद्रहरि मंदिर के महंत कृष्णकांताचार्य को दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। फास्ट ट्रैक न्यायालय प्रथम यशपाल की अदालत में यह आदेश सुनाया गया है। बता दें कि 24 दिसंबर 2018 को मुगलसराय चंदौली की रहने वाली एक लड़की अयोध्या दर्शन के लिए आई थी और चंद्रहरि मंदिर में एक कमरा लेकर रुकी थी। उसी दौरान आरोपी महंत ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर भी रखा था।
अयोध्या : दुष्कर्म मामले में महंत कृष्णकांताचार्य को 10 साल की सजा।
Add DM to Home Screen