अयोध्या : दीपोत्सव के मद्देनजर अंतरजनपदीय वाहनों के लिए 36 घंटे रूट डायवर्जन लागू रहेगा।


Ayodhya: In view of the Deepotsav, 36 hours of root diversion will be applicable for inter -government vehicles.

दीपोत्सव- 2023 के मद्देनजर अयोध्या धाम में अंतरजनपदीय वाहनों के आवागमन के लिए 10 नवंबर को रात्रि 12 बजे से 12 नवम्बर को दोपहर 12 तक रूट डायवर्जन रहेगा, लेकीन आवश्यक सेवाओं और एम्बुलेंस वाहन के लिए डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल से मिली जानकारी के अनुसार, लकड़मंडी चौराहा से पुराना सरयू पुल नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। बस्ती बाईपास की तरफ से वहा के सभी वाहनों को डायर्वट किया जाएगा। तो वही रामघाट चौराहा से दीनबन्धु आंख अस्पताल की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा और साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से पुराना सरयू पुल का मार्ग भी बंद रहेगा।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen