अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही भगवान श्रीराम से जुड़े पौराणिक स्थलों का भी निर्माण और खोज किया जा रहा हैं। देवी भागवत के अनुसार, अयोध्या का देवकाली मंदिर रामायण कालीन है, जिसका निर्माण इक्ष्वाकु वंश के राजा सुदर्शन ने करवाया था। इस मंदिर में विराजमान देवी को रघुवंशियों की कुलदेवी कहा जाता हैं। बाल स्वरूप रामलला को इस मंदिर में माता कौशल्या ने गोद में लाकर दर्शन कराया था। इस बात की पुष्टि खुद कांची के कामकोटि शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती महाराज ने की है।
अयोध्या : श्रीराम की कुलदेवी का देवकाली मंदिर, जानिए मंदिर का इतिहास।
