अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले के दौरान हनुमानगढ़ी में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही मनकापुर से अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में गंभीर रूप से घायल पाई गई। महिला के शरीर पर चाकू के 5 निशान मिले। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। बता दे की महिला के चेहरे पर 15 से ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं।
अयोध्या : हनुमानगढ़ी में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही कर्मी ट्रेन में घायल अवस्था में मिली, शरीर पर चाकू के निशान मिले।
