रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर से रामभक्त अपनी अनूठी भेंट चढ़ाने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। इसी बीच हाथरस नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन आशीष शर्मा के साथ गिरिराज मित्र मंडल के तत्वावधान में सैकड़ों सदस्य गुलाब के सुगंधित इत्र, वृज के मंदिरों की रज और चंदन के साथ यमुना नदी का पवित्र जल लेकर अयोध्या पहुचे। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय को यह सभी सामग्री भेट की। साथ ही श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने हाथरस के भक्तों के इच्छा अनुसार रामलला को 56 भोग अर्पित करने की अभिलाषा को पूरा करवाया।
अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला को अनूठी भेंट चढ़ाए जा रहे हैं।
Add DM to Home Screen